बिहार में अकेला चुनाव लड़ेगा JMM, झारखंड में करेगा गठबंधन की ‘समीक्षा’

JMM बिहार में 6 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगा
सीएम हेमंत सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन
Published on

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगा और पड़ोसी राज्य में चुनाव के बाद झारखंड में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ अपने गठबंधन की ‘समीक्षा’ करेगा।

JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी बिहार में 6 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए मतदान 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा तथा मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

भट्टाचार्य ने कहा, पार्टी ने बिहार चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला किया है। वह 6 विधानसभा सीट चकाई, धमदाहा, कटोरिया (सुरक्षित), मनिहारी (सुरक्षित), जमुई और पीरपैंती (सुरक्षित) पर चुनाव लड़ेगी।’

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी बिहार में अधिक सीट पर चुनाव लड़ने पर विचार करेगी, भट्टाचार्य ने कहा, हम इस मामले पर चर्चा कर रहे हैं। सीटों की संख्या बढ़कर 10 हो सकती है।

झामुमो ने 11 अक्टूबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं को बताया था कि यदि 14 अक्टूबर तक उसे ‘सम्मानजनक संख्या में सीट’ आवंटित नहीं की गईं, तो पार्टी बिहार चुनाव लड़ने पर अपना फैसला करेगी।

JMM ने गठबंधन सहयोगी के रूप में चुनाव के लिए 12 सीट की मांग की थी। भट्टाचार्य ने कहा, हमने कांग्रेस, वामपंथी दलों और बिहार की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक RJD जैसे ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों से JMM द्वारा मांगी गईं सीट दिए जाने का आग्रह किया था। वर्ष 2019 के झारखंड चुनाव में हमने कांग्रेस और RJD को अपना समर्थन दिया था। पार्टी ने न सिर्फ RJD को सात सीट दीं, बल्कि चतरा से उसके (RJD) विधायक को मंत्री भी बनाया।

उन्होंने कहा कि 2024 के झारखंड चुनाव में भी JMM ने राजद को छह सीट दीं और ‘एक विधायक को मंत्री बनाया’।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in