JMM सांसद महुआ माजी ने दिल्ली विस्फोट को लेकर मोदी सरकार को घेरा

इसे बड़ी सुरक्षा चूक बताया
दिल्ली विस्फोट
दिल्ली विस्फोट-
Published on

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सांसद महुआ माजी ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार की आलोचना की और सवाल उठाया कि इतनी बड़ी घटना ‘उसकी नाक के नीचे और बिहार चुनाव से एक दिन पहले’ कैसे हो सकती है।

सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही कार में जोरदार धमाका हुआ जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जल गये।

घटना के समय को लेकर सवाल उठाते हुए राज्यसभा सदस्य ने कहा, क्या मतदान से एक दिन पहले इस तरह की घटना महज एक संयोग है या इसके पीछे कोई साजिश है? यह सोचने और जांच का विषय है।

इस घटना को बड़ी सुरक्षा चूक बताते हुए माजी ने कहा, केंद्र सरकार को शर्म आनी चाहिए और जवाब देना चाहिए कि उसकी नाक के नीचे इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया। माजी के बयान की निंदा करते हुए BJP ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति से बचना चाहिए।

BJP प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा, यह घटना बेहद पीड़ादायक है। इस पर टिप्पणी करना और हर चीज को चुनाव से जोड़ना अनुचित है। पार्टियों को ऐसी टिप्पणियों से बचना चाहिए।

रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और घटनास्थल का दौरा भी किया। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने अपनी जांच शुरू कर दी है और जल्द रिपोर्ट सामने आएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in