झारखंड: 15 जिलों में घने कोहरे के लिए 'येलो' अलर्ट जारी

गुमला में सबसे ठंडा दिन, झारखंड में कोहरे से दृश्यता प्रभावित
झारखंड: 15 जिलों में घने कोहरे के लिए 'येलो' अलर्ट जारी
Published on

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को झारखंड के 15 जिलों में अगले दो दिनों तक घने कोहरे के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, चार जनवरी को सुबह 8:30 बजे तक गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए घने कोहरे का 'येलो' (अपडेट किया गया) अलर्ट जारी किया गया है।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में सबसे ठंडा स्थान गुमला रहा, जहां तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस था, इसके बाद डाल्टनगंज और पाकुर में 8.3 डिग्री सेल्सियस और खूंटी में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार तक रांची समेत 15 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता 50 मीटर से 200 मीटर के बीच रहेगी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिनों में इसमें तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा, "चार जनवरी से छह जनवरी तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है।"

झारखंड: 15 जिलों में घने कोहरे के लिए 'येलो' अलर्ट जारी
वर्ष 2050 तक समृद्ध और न्यायपूर्ण झारखंड बनाने के लिए काम कर रही है सरकार : सोरेन

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in