झारखंड में ऑनल किलिंग : प्रेम प्रसंग में किशोरी की पीट-पीटकर हत्या

मामला दर्ज, पिता तथा भाई से पूछताछ
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में एक किशोरी को उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद उसके परिवार ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम को उस समय मौके पर पहुंच गई, जब करीब 15 साल की लड़की का उसके परिवार वाले चुपके से अंतिम संस्कार कर रहे थे।

पुलिस अधिकारी नीरज कुमार ने कहा, हमें जानकारी मिली थी कि लड़की को उसके प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद उसके परिवार वालों ने पीट-पीटकर मार डाला था। पुलिस की एक टीम गढ़वा टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में उस समय श्मशान घाट पर पहुंच गई, जब परिवार वाले उसके शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस को देखकर परिवार के ज्यादातर लोग मौके से भाग गए, लेकिन पीड़िता के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। शव को सदर अस्पताल में पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि यह झूठी शान के नाम पर हत्या (ऑनल किलिंग) का मामला है। मामला दर्ज कर लिया गया है, और पिता तथा भाई से पूछताछ चल रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News