झारखंड SIR : वैध मतदाता का नाम हटने नहीं देंगे, कांग्रेस नेता के. राजू ने किया दावा

लोगों के मौलिक अधिकारों को छीनने की भाजपा की एक 'साजिश'
sir
sir
Published on

रांची : कांग्रेस झारखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से किसी भी वैध मतदाता का नाम हटाने की अनुमति नहीं देगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने सोमवार को यह बात कही।

राजू ने यह भी आरोप लगाया कि SIR लोगों के मौलिक अधिकारों को छीनने की भारतीय जनता पार्टी की एक 'साजिश' है।

राजू ने कहा, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले SIR के नाम पर लगभग 27 लाख ऐसे मतदाताओं के नाम हटा दिए गए, जिनके पास सभी वैध दस्तावेज थे। झारखंड में कांग्रेस आगामी SIR के दौरान किसी भी वैध मतदाता का नाम हटाने की अनुमति नहीं देगी।

एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड में SIR प्रक्रिया का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है, हालांकि इसके मई में शुरू होने की संभावना है।

राजू ने कहा, SIR के दौरान दस्तावेजो से जुड़ी समस्याओं सहित विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस सदस्यों से कहा गया है कि वे ऐसे मतदाताओं की मदद करें, ताकि उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकें।

कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राजू ने दिन में पार्टी की जिला प्रमुखों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य में संगठन को मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

राजू ने कहा कि बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें सार्वजनिक मुद्दों पर जिला समितियों के कामकाज भी शामिल थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in