झारखंड : 'हमला' मामले की जांच के सिलसिले में ED कार्यालय पहुंची रांची पुलिस की टीम

12 जनवरी को रांची के हवाई अड्डा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज
प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय
प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय
Published on: 

रांची : रांची पुलिस की एक टीम ने गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर हमले की शिकायत के संबंध में यहां प्रवर्तन निदेशालय के जोनल कार्यालय का दौरा किया।

राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक पूर्व कर्मचारी ने 12 जनवरी को रांची के हवाई अड्डा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि कथित जल आपूर्ति घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के दौरान ED के अधिकारियों ने उसकी 'पिटाई' की थी।

सूत्रों के अनुसार, डीएसपी रैंक के अधिकारी और हवाई अड्डा पुलिस थाने के प्रभारी सहित पुलिस की एक टीम मामले की जांच करने के लिए यहां ईडी कार्यालय पहुंची। हालांकि, रांची पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए ED कार्यालय के पास सीआईएसएफ कर्मियों को तैनात किया गया है।

इस बीच, झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि ED कार्यालय पर पुलिस कार्रवाई की आड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण सबूतों के साथ छेड़छाड़ और उन्हें नष्ट करने का प्रयास किया जा सकता है।

मरांडी ने आरोप लगाया, सूचना मिली है कि रांची के हवाई अड्डा रोड पर स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय को रांची पुलिस ने घेर लिया है। ED कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हैं।

मरांडी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, यह आशंका है कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में इन महत्वपूर्ण सबूतों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने का प्रयास किया जा सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in