झारखंड : विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी राहुल दास गिरफ्तार

पुलिस दल पर गोलीबारी की थी
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

रांची : बिहार और झारखंड में कई आपराधिक मामलों में वांछित 29 वर्षीय एक व्यक्ति को यहां पुलिस गश्ती दल पर हमले के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि चतरा के हंटरगंज का राहुल दास (29) चार-पांच लोगों के एक समूह का हिस्सा था, जिसने रविवार रात खेलारी थाना क्षेत्र के ऊपर पूर्वी राय में पुलिस दल पर गोलीबारी की थी। इस हमले में आरक्षी रामश्रेख शर्मा के पैर में गोली लगी।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि दास को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुष्कर का कहना है कि दास झारखंड और बिहार में दर्ज कई मामलों में वांछित था। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक कार जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बीच, नामकुम थानाक्षेत्र के हाहाप गांव में जमीन को लेकर दो समूहों के बीच हुई लड़ाई के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को एक विवादित जमीन की नाप को लेकर झगड़ा शुरू हुआ और इसमें शामिल मानकी पाहन (65) नामक व्यक्ति की बाद में उसके घर पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in