झारखंड पुलिस ने बिहार की सीमा से लगे जिलों में स्थापित कीं अतिरिक्त जांच चौकियां

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और घाटशिला उपचुनाव कल
पुलिस
पुलिस
Published on

रांची : झारखंड पुलिस ने बिहार में 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और घाटशिला उपचुनाव से पहले अवैध आवाजाही को रोकने के लिए राज्य से लगे 10 सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त जांच चौकियां स्थापित की हैं।

एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी कि पलामू, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, गोड्डा, गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज और दुमका के सीमावर्ती इलाकों में निषेधाज्ञा पहले ही लागू कर दी गई है। झारखंड पुलिस ने इन 10 जिलों में 43 जांच चौकियां स्थापित की हैं।

पुलिस महानिरीक्षक और चुनाव के लिए राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी माइकलराज एस ने कहा, हमने 10 सीमावर्ती जिलों के प्रशासन को अतिरिक्त जांच चौकी स्थापित करके सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में 11 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले अवैध आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए हमने सख्ती से प्रतिबंध लागू किए हैं और सीमा सील कर दी है।

उन्होंने कहा, घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर हमने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के साथ लगभग 10 से 13 और जांच चौकी स्थापित की हैं।

पलामू जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि बिहार में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जिले की सीमा के तीन किलोमीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in