झारखंड : कोयला खदान का हिस्सा ढहा, 1 व्यक्ति की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

घटना रामगढ़ जिले के कर्मा इलाके में शनिवार तड़के हुई
कोयला खदान का हिस्सा ढहा
कोयला खदान का हिस्सा ढहा-
Published on: 

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में ‘अवैध’ खनन के दौरान कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ अन्य लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है। यह घटना जिले के कर्मा इलाके में शनिवार तड़के हुई। पुलिस ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान के लिए एक टीम को भेजा गया है।

कुजू पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने कहा, अब तक एक शव बरामद किया गया है और बचाव अभियान जारी है। खदान में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीण कोयले का ‘अवैध’ खनन कर रहे थे। रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा, हमें सुबह घटना की जानकारी मिली। मामले की जांच के लिए प्रशासन की एक टीम मौके पर भेजी गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News