झारखंड : बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 15 घायल

कसियाडीह-बकोरिया मार्ग पर हुआ हादसा।
कसियाडीह-बकोरिया मार्ग पर हुआ हादसा।
Published on

मेदिनीनगर : पलामू जिले में शुक्रवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये। मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मणि भूषण प्रसाद ने बताया, ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों में से दो को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है। अन्य घायलों को निकटवर्ती तुम्बागडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से 30 किलोमीटर दूर सतबरवा क्षेत्र में कसियाडीह-बकोरिया मार्ग पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मालवाहक वाहन के बस से टकरा जाने के कारण यह हादसा हुआ। बस मेदिनीनगर से रांची जा रही थी तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस और स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in