अपहरण के 14 दिन बाद हजारीबाग में मिला झारखंड के उद्योगपति का बेटा

जमशेदपुर पुलिस ने उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव को सुरक्षित खोज लिया
कैरव
कैरव
Published on

जमशेदपुर : झारखंड में जमशेदपुर के एक उद्योगपति का 13 जनवरी को अपहृत बेटा मंगलवार तड़के हजारीबाग जिले के बरही से मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव (24) का अपहरण उस समय किया गया था, जब वह सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अपने कार्यालय जा रहा था।

शहर के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा, जमशेदपुर पुलिस ने आज उसे सुरक्षित खोज लिया। उसे तड़के करीब साढ़े चार बजे उसके घर भेजा गया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आरोपी ‘जमशेदपुर पुलिस द्वारा की जा रही व्यापक छापेमारी’ के कारण कैरव को किसी अन्य स्थान पर ले जाने की योजना बना रहे थे। इसमें बताया गया कि पुलिस दलों को सतर्क किया गया और उन मार्गों पर तैनात किया गया है जिनका अपहरणकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने की संभावना थी।

बयान में कहा गया, पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपियों ने कैरव को सड़क पर छोड़ दिया और फरार हो गए। इसमें कहा गया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।

इससे पहले पुलिस को घटना की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर कांदेरबेड़ा इलाके से कैरव की कार मिली थी। आदित्यपुर लघु उद्योग संघ के उपाध्यक्ष एवं बिष्टुपुर निवासी देवांग गांधी ने कहा कि इससे पहले पुलिस को घटना की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर कांदेरबेड़ा इलाके से कैरव की कार मिली थी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in