झारखंड : बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल- मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

9 जून 1900 को उनकी मृत्यु हो गई
श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि -
Published on

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई के लिए अपना बलिदान दिया।15 नवंबर 1875 को झारखंड में जन्मे मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। 9 जून 1900 को हिरासत में रहते हुए 25 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।

गंगवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आदिवासी पहचान, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर हम उन्हें नमन करते हैं और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने राजभवन और कोकर स्मारक में आदिवासी योद्धा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान (क्रांति) का नेतृत्व करने वाले धरती आबा (बिरसा मुंडा) के आदर्श हमेशा भावी पीढ़ियों को देशभक्ति और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का मार्ग दिखाते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in