झारखंड : राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने आदिवासी पर्व ‘करम’ पर लोगों को दी बधाई

सबसे बड़े आदिवासी त्योहारों में से एक ‘करम’
‘करम’ पर बधाई
‘करम’ पर बधाई
Published on

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राज्य के सबसे बड़े आदिवासी त्योहारों में से एक ‘करम’ पर लोगों को बधाई दी।

इस पर्व पर आदिवासी लोग करम वृक्षों की पूजा करते हैं और खरीफ के मौसम में अच्छी फसल के लिए प्रकृति से प्रार्थना करते हैं। इस त्यौहार के दौरान बहनें अपने भाइयों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं।

गंगवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, यह लोकपर्व भाई-बहन के प्रेम, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि लाए। यही मेरी हार्दिक कामना है।

सोरेन ने कहा कि करम पर्व आदिवासियों की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और जीवन शैली का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, यह त्योहार भाई-बहन के अटूट बंधन, सामाजिक सौहार्द और प्रकृति के प्रति हमारी गहरी आस्था व कृतज्ञता को दर्शाता है। यह हमारे पूर्वजों द्वारा हमें दिया गया एक अनूठा उपहार है। इस दिन पूजा के माध्यम से हम सुख, समृद्धि, अच्छी फसल और एक स्वस्थ समाज की कामना करते हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in