झारखंड : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रसव वार्ड में आग लगी

किसी के हताहत होने की खबर नहीं
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में एक सरकारी अस्पताल के प्रसव वार्ड में आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद वार्ड को खाली करा लिया गया और सभी 40 भर्ती मरीजों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना मंगलवार रात शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) में हुई।

एसबीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. ए. के. पूर्ति ने कहा, अस्पताल के कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। डॉ. पूर्ति ने बताया कि आग ऑक्सीजन पाइप के पास रखी मच्छर मारने वाली एक ‘कॉइल’ (बत्ती) के कारण लगी।

डॉ. पूर्ति ने कहा, कॉइल से पाइप में आग लग गई लेकिन जान-माल का कोई नुकसान होने से पहले ही वार्ड को तुरंत खाली करा लिया गया। जैसे ही आग फैलने लगी, अस्पताल के कर्मचारियों ने ऑक्सीजन की आपूर्ति तुरंत बंद कर दी और आग बुझा दी गई।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in