झारखंड : कुएं से बर्तन निकालते समय पिता-पुत्र की मौत

झारखंड के पलामू जिले में हुआ हादसा
सूखे कुएं में दम घुटने से पिता-पुत्र की मौत
सूखे कुएं में दम घुटने से पिता-पुत्र की मौत
Published on

मेदिनीनगर : झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को एक सूखे कुएं में दम घुटने से एक व्यक्ति और उसके 32 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कुएं में गिरे एक बर्तन को बाहर निकालने के लिए एक के बाद एक वे दोनों नीचे उतरे।

हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि कुआं सूखा था और उसमें गलती से एक बर्तन गिर गया था। बर्तन को बाहर निकालने के लिए पहले बेटा और फिर पिता कुएं में उतरे, जहां दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगत राजवार (65) और उनके पुत्र मुन्ना राजवार (32) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को स्थानीय लोगों की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुन्ना कुएं के पास बर्तन से कुछ काम कर रहा था, तभी वह बर्तन कुएं में गिर गया। उसे निकालने के लिए वह कुएं में उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। इसके बाद उसके पिता भी कुएं में उतरे, लेकिन वह भी बाहर नहीं आए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in