झारखंड में जंगली हाथी का आतंक, 6 लोगों की मौत

अधिकारियों के दलों को हाथी को वापस जंगल में ले जाने के काम में लगाया गया है।
File Photo
File Photo
Published on

चाईबासा: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में जंगली हाथी के दो हमलों में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। चाईबासा मंडल के वन अधिकारी आदित्य नारायण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों में कई लोगों पर हमले करने वाला हाथी मंगलवार देर रात नोआमुंडी और हटगामारिया पुलिस थाना क्षेत्रों में घुस गया और छह लोगों को मार डाला।

एक अन्य वन अधिकारी ने बताया कि हाथी के हमले में चार लोग घायल भी हुए हैं। नारायण ने बताया कि एक दिन पहले हाथी ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत सात लोगों की जान ले ली थी। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विशेषज्ञों समेत वन अधिकारियों के दलों को हाथी को वापस जंगल में ले जाने के काम में लगाया गया है। इस बीच, हाथियों की आवाजाही के कारण इलाके में कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in