झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरे, सिर में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया है
Jharkhand Education Minister Ramdas Soren injured
मंत्री रामदास सोरेन को अस्पताल ले जाते हुए चिकित्सक
Published on: 

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने आवास में बाथरूम में गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने यह जानकारी दी। सोरेन को बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली ले जाया गया और वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सोरेन को आज सुबह जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों को पता चला कि उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया है।

जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया, सोरेन को विमान से दिल्ली पहुंचाया गया है। मैंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल के निदेशक से बात की है। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि मंत्री के अस्पताल पहुंचते ही उनका इलाज शुरू कर दिया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मुंडा ने कहा कि अचानक दबाव बढ़ने के कारण सोरेन को मस्तिष्काघात हुआ है। सोरेन की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in