झारखंड : रांची में सुबह-सुबह मिली 2 लोगों की लाश, धारदार हथियार गला रेता हुआ था

झारखंड के रांची में दो लोगों के शव बरामद, गला रेता हुआ था
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में अपराध का दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है।रांची में सोमवार की सुबह दो लोगों के शव मिले। खौफनाक बात ये है कि इन दोनों ही लोगों का गला रेता हुआ पाया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धुर्वा थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान से शव बरामद किए गए।अधिकारी के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि दोनों की हत्या रविवार रात को की गई जिसके बाद हत्यारों ने शवों को किसी सुनसान जगह पर छोड़ दिया।

हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया, दोनों शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच होगी। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इन लोगों का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in