झारखंड : कांग्रेस की 'संविधान बचाओ' रैली 6 मई को आयोजित की जाएगी, शामिल होंगे खरगे भी

पहले 3 मई को आयोजित होने वाली थी यह रैली
झारखंड कांग्रेस
झारखंड कांग्रेस
Published on

रांची : झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की राज्यस्तरीय 'संविधान बचाओ' रैली 6 मई को आयोजित की जाएगी जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाग लेंगे। पहले यह रैली 3 मई को आयोजित होने वाली थी। कमलेश ने कहा, कांग्रेस ने राज्य स्तरीय 'संविधान बचाओ' रैली को तीन मई के बजाय 6 मई को करने का फैसला किया है।

रैली में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कई मंत्री, विधायक और सांसद भी रैली में भाग लेंगे जो संभवतः पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी। कमलेश ने बताया कि रैली के बाद पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होगी।उन्होंने कहा, बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाने की संभावना है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in