झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन अदालत में पेश हुए, जाने क्यों ?

मुख्यमंत्री सोरेन के अधिवक्ता 12 दिसंबर को अगली सुनवाई के दौरान उनका प्रतिनिधित्व करेंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन अदालत में पेश हुए, जाने क्यों ?
Published on: 

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन का कथित तौर पर पालन नहीं करने से संबंधित मामले में शनिवार को यहां एक एमपी/एमएलए अदालत के समक्ष पेश हुए। एक वकील ने यह जानकारी दी।

7,000 रुपये में मिली जमानत

वकील ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 7,000 रुपये के दो जमानत मुचलके भी दाखिल किए। उन्होंने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी। सोरेन के वकील प्रदीप चंद्रा ने कहा, ‘‘झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर मुख्यमंत्री आज एमपी-एमएलए अदालत में पेश हुए। अब से, मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से पेश होने की आवश्यकता नहीं है।’’

12 दिसंबर को अगली सुनवाई

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन के अधिवक्ता 12 दिसंबर को अगली सुनवाई के दौरान उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। ईडी ने कथित भूमि घोटाले के संबंध में सोरेन को जारी किए गए कई नोटिस के बावजूद पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने पर अदालत का रुख किया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News