झारखंड : सीबीआई ने उप-डाकपाल को 20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

आरोपी ने शिकायतकर्ता से 1,18,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी
रिश्वत लेने के आरोप में उप-डाकपाल गिरफ्तार
रिश्वत लेने के आरोप में उप-डाकपाल गिरफ्तार-
Published on: 

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक उप-डाकपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने कहा कि जांच एजेंसी ने एक शिकायत के बाद मनोहरपुर उप-डाकघर में कार्यरत आरोपी उप-डाकपाल के खिलाफ 21 जुलाई को मामला दर्ज किया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 1,18,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद आरोपी ने 20 हजार रुपये की पहली किस्त के रूप में रिश्वत लेने पर सहमति जताई। इसके बाद सीबीआई ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके अनुसार मामले की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News