झारखंड : 1.5 करोड़ की ब्राउन शुगर और अफीम जब्त, 44.57 लाख नकद बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

दोनों को पत्थलगड्डा और राजपुर थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया
पुलिस
पुलिस
Published on

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने एक महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर और अफीम जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पत्थलगड्डा और राजपुर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों से छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के मुख्य आरोपी रोशन डांगी को पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान पर पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के बुधिगरा गांव में डांगी की रिश्तेदार रूबी देवी के घर पर छापा मारा और 287 ग्राम ब्राउन शुगर और 11.17 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। रूबी देवी के घर से 44 लाख 57 हजार 350 रुपये नकद भी एक बोरे में रखे मिले।

एसपी ने बताया कि डांगी 11 जून को की गई छापेमारी के दौरान फरार हो गया था, जबकि उस समय एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। उस महिला के पास से 3.82 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 2.78 किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी, जिनकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई थी। पुलिस ने उस महिला के पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कुम्हर टोली स्थित आवास से 23.06 लाख रुपये नकद और अन्य सामान भी जब्त किया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in