झारखंड : जामताड़ा में कुएं में मिली पिता उसके दो नाबालिग बच्चों की लाश

मृत व्यक्ति पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुर्गथली गांव के निवासी थे
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on

जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले में शनिवार को एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों के शव कुएं से बरामद किए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुदाबेरिया आश्रम स्थित कुएं से तीनों शव बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण मुर्मू (50) के रूप में हुई, जो पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुर्गथली गांव के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र सात साल और बेटे की उम्र 11 साल थी।

नाला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मेजर कुमार ने बताया, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मूल रूप से बंगाल के रहने वाले इस व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद पुनर्विवाह किया था। कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस बीच झारखंड के गुमला जिले में एक अन्य घटना में छह वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बच्चे की कथित तौर पर हत्या की गई थी।

सदर थाना के प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि इस मामले में कुलभूषण महली (35) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शुक्रवार को कथित तौर पर बच्चे की हत्या कर दी और पारिवारिक विवाद के चलते उसका शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in