झारखंड : आकाशीय बिजली गिरने और डूबने की घटनाओं में 7 लोगों की मौत

झारखंड में आसमान से बरसा कहर!
आकाशीय बिजली
आकाशीय बिजली
Published on: 

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने और डूबने की घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिले के दो इलाकों में पांच लोग डूब गए, जबकि दो अन्य की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि चंदनकियारी क्षेत्र के गम्हरिया गांव में एक तालाब में नहाते समय एक महिला और उसकी दो बेटियों सहित एक परिवार के चार सदस्य डूब गए।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरी घटना बरमसिया गांव में हुई, जहां एक लड़का गांव के तालाब में डूब गया।

इस बीच, बेरमो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि महुआटांड़ थाना क्षेत्र के सिमराबेड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News