झारखंड : लातेहार में पीएलएफआई के 3 नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार

दो पिस्तौल, सात कारतूस और सात मोबाइल फोन बरामद
पीएलएफआई के तीन नक्सली गिरफ्तार
पीएलएफआई के तीन नक्सली गिरफ्तार
Published on: 

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में भाकपा (माओवादी) से अलग होकर बने समूह पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के 3 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों को चंदवा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हदगढ़वा गांव के वन क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा, लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी की और पीएलएफआई के सदस्य लेवी के लिए हदगढ़वा गांव के वन क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान संतोष ओरांव उर्फ तूफान जी (24), बालक राम उर्फ कबीर जी (25) और आशीष ओरांव (23) के तौर पर हुई है। उनके कब्जे से दो पिस्तौल, सात कारतूस और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। संतोष ओरांव 23 मामलों में वांछित था, जबकि बालक राम की नौ मामलों में तलाश थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News