झारखंड : सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 10 लाख और 5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर

‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ के 2 खूंखार नक्सली मारे गए
नक्सली
नक्सली -
Published on

रांची : झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों की कार्रवाई में ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ के दो खूंखार नक्सली मारे गए। इनमें से एक पर 10 लाख रुपये और दूसरे पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। सूत्रों ने बताया कि समूह का एक और सदस्य घायल हुआ है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है।

सूत्रों ने कहा कि सुरक्षाबलों की कार्रवाई में लातेहार जिले में 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली पप्पू लोहारा और पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली प्रभात गंझू मारा गया। ये दोनों नक्सली झारखंड जन मुक्ति परिषद नामक संगठन के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों का अभियान अभी जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in