झारखंड : आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल

दोनों जवान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन से हैं
नक्सल विरोधी अभियान
नक्सल विरोधी अभियान-
Published on: 

रांची : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम 2 जवान घायल हो गए। दोनों जवान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन से हैं।

पुलिस ने बताया कि यह घटना एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक सारंडा जंगल में जराइकेला के पास मानके इलाके में दोपहर के समय तब हुई, सीआरपीएफ के जवान घटना के वक्त तलाश अभियान संचालित कर रहे थे।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सारंडा जंगल में तलाशी अभियान जारी है, जो प्रतिबंधित माओवादी संगठन का अंतिम गढ़ है। सारंडा क्षेत्र में एक-एक करोड़ रुपये के मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी और आसिम मंडल जैसे कम से कम तीन शीर्ष इनामी माओवादी सक्रिय हैं। इन तीनों के ऊपर एक-एक करोड़ रुपये का इनाम है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News