रांची में एक व्यक्ति ने पीछा कर रहे कुत्ते को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रांची में एक कुत्ते को शख्स ने दौड़ा का मार दी गोली
कुत्ते को गोली मारते हुए शख्स
कुत्ते को गोली मारते हुए शख्स
Published on

रांची : झारखंड के रांची में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पीछा कर रहे आवारा कुत्ते को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शहर के बाहरी इलाके टाटीसिलवे में हुई थी। उसने बताया कि आरोपी की पहचान प्रदीप पांडे (55) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

टाटीसिलवे थाने के प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 25 (पशुओं को नुकसान पहुंचाना) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पांडे ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते की हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुत्ते ने इलाके में कई लोगों को काटा था और उसे भी काटने के लिए उसका पीछा किया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in