जंगली हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में गई जान

झारखंड में बीते 24 घंटे के दौरान जंगली हाथियों के हमलों में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
जंगली हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में गई जान
Mahendra
Published on: 

रामगढ़/रांची: झारखंड में बीते 24 घंटे के दौरान जंगली हाथियों के हमलों में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात रामगढ़ जिले के सिरका वनक्षेत्र में तीन जबकि रांची के अंगारा में जिडू गांव में 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

हाथियों की गतिविधियों पर नजर

रामगढ़ के संभागीय वन अधिकारी नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘ कुछ शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दो त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और वन रक्षक क्षेत्र में हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।’’

जंगली हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में गई जान
झारखंड के 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

सेल्फी लेने में गई जान

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर अमित कुमार राजवर (32) वीडियो बनाने और तस्वीरें खींचने आठ जंगली हाथियों के एक झुंड के पास गया था, तभी हाथियों ने उसे कुचल दिया।

42 हाथी जंगलों में घूम रहे हैं

उन्होंने कहा कि अलग-अलग झुंड में विभाजित लगभग 42 हाथी रामगढ़ और बोकारो जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित जंगलों में घूम रहे हैं। अंगारा थाने के प्रभारी गौतम कुमार राजवर ने कहा कि संचारवा मुंडा नामक एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि महिला समेत दो घायलों का इलाज जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News