हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
Published on

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर 'इंडिया' गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जैसे दिग्गज नेता समारोह में शामिल हुए। 49 वर्षीय हेमंत सोरेन ने झारखंड में चौथी बार मुख्यमंत्री पद संभाला है। शपथ लेने से पहले, उन्होंने पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहनकर अपने पिता और झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन का आशीर्वाद लिया।

चौथी बार CM बनें हेमंत सोरेन

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सीटों वाली विधानसभा में 56 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट पर भाजपा के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 वोटों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। दूसरी ओर, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को केवल 24 सीटों पर संतोष करना पड़ा। हेमंत सोरेन की इस जीत से झारखंड में झामुमो नेतृत्व की मजबूती और क्षेत्रीय राजनीति में उनकी अहमियत एक बार फिर साबित हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in