Hemant Soren News : समाज के सभी वर्गों को अधिकार देने की जरूरत : हेमंत सोरेन

रांची में जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सीएम हेमंत सोरेन।
रांची में जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सीएम हेमंत सोरेन।
Published on

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचितों और शोषितों को अधिकार दिए जाने की जरूरत है। सोरेन ने यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक को संबोधित किया। सोरेन ने कहा, आज रांची में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में शामिल हुआ। संघर्ष से उपजी पार्टी है झारखण्ड मुक्ति मोर्चा। यही कारण है कि हमने हमेशा हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी है। लड़कर जीत हासिल की है, कभी हार नहीं मानी है।

उन्होंने कहा, विगत विधानसभा चुनाव में आप सभी कर्मठ नेताओं और जुझारू कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा करोड़ों राज्यवासियों के आशीर्वाद के फलस्वरूप झारखण्ड में मजबूत अबुआ सरकार का गठन हुआ। आप सभी को इसके लिए हार्दिक बधाई और जोहार। उन्होंने कहा, आने वाले समय में हमें झामुमो परिवार की जड़ों को राज्य के प्रत्येक कोने में पंहुचा मजबूत करने का काम करना है। वंचित, शोषित समेत समाज के सभी वर्ग को हक-अधिकार देने का काम करना है। झामुमो नीत गठबंधन 23 नवंबर को झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता में आया था। उसने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की थीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 24 सीट मिली थीं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in