झामुमो का आधिकारिक ‘एक्स' खाता हैक: सोरेन

पुलिस को कार्रवाई शुरू करने का दिया निर्देश
Hemant soren
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Published on

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को ‘‘असामाजिक तत्वों’’ ने हैक कर लिया है। सोरेन इस समय अपने पिता एवं झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं।

सोरेन ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले पर संज्ञान लें, इसकी जांच करें और तत्काल कार्रवाई करें।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in