हजारीबाग हिंसा : राज्यपाल की मुख्यमंत्री सोरेन से चर्चा

कहा- सरकार उचित कदम उठाए
राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट करते सीएम हेमंत सोरेन
राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट करते सीएम हेमंत सोरेन
Published on: 

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने महाशिवरात्रि पर बुधवार को हजारीबाग के इचाक में हुई हिंसा की घटनाओं पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनके पास इन घटनाओं से जुड़ी सूचनाएं पहुंची हैं। इस मामले में सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे।

दरअसल, बुधवार को इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में एक सरकारी स्कूल के पास लोग बिजली के खंभे पर लाउडस्पीकर और धार्मिक ध्वज लगाने पहुंचे थे तो एक समुदाय विशेष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया था। इसके बाद दोनों ओर से हुई हिंसक झड़प में एक कार, एक ऑटो सहित कई बाइक में आग लगा दी गयी थी। झड़प में दोनों ओर से करीब 15 लोग घायल हुये थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News