साहिबगंज में पटरी से उतरी मालगाड़ी, कोई हताहत नहीं, जांच में जुटा रेलवे

साहिबगंज के रेलवे यार्ड में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे
मालगाड़ी
मालगाड़ी
Published on: 

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले में गुरुवार को एक रेलवे यार्ड में पत्थर से लदी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यह घटना झारखंड के साहिबगंज जिले में पूर्वी रेलवे के अंतर्गत आने वाले बड़हरवा रेलवे यार्ड में घटी।

पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कौशिक मित्रा ने बताया, मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पलट गए। घटना से कोई परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। हम इस संबंध में अधिक जानकारी जुटा रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News