बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा

जनता दल(सेक्युलर) के संस्थापक देवेगौड़ा।
जनता दल(सेक्युलर) के संस्थापक देवेगौड़ा।
Published on

रांची : पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने झारखंड के देवघर जिले में प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसका आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है। देवघर जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, जनता दल(सेक्युलर) के संस्थापक देवेगौड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारियों के मार्गदर्शन में जलाभिषेक सहित विशेष अनुष्ठान किये। देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने पूर्व प्रधानमंत्री को सम्मान स्वरूप एक स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट किया।

पूर्व प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उनकी यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये थे। उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण व्हीलचेयर पर मंदिर पहुंचे देवेगौड़ा ने कहा कि उन्होंने देश के भविष्य की बेहतरी के लिए प्रार्थना की। उन्होंने देश के अन्य ज्योतिर्लिंगों के बारे में भी अपने विचार साझा किये। देवेगौड़ा, एक जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के एक अन्य महत्वपूर्ण आध्यात्मिक स्थल बासुकीनाथ मंदिर का भी दौरा किया। देवेगौड़ा के मंगलवार को बेंगलुरू लौटने का कार्यक्रम है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in