हजारीबाग सदर एसडीएम अशोक कुमार के खिलाफ एफआईआर

एसजीएम पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप।
एसजीएम पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप।
Published on

हजारीबाग : हजारीबाग सदर एसडीएम अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की शुक्रवार की देर रात रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयाी। इस मामले में मृतका के पति एसडीएम अशोक कुमार के खिलाफ हजारीबाग के लोहसिंघना थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। एसडीएम पर अपनी पत्नी अनिता कुमारी को जलाकर मारने का आरोप है। मृतका के परिजनों के शिकायत पर हजारीबाग में एसडीएम अशोक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की गयी है। इसके साथ ही मृतका के परिजनों ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत डीजीपी अनुराग गुप्ता और महिला आयोग तक गुहार लगायी है।

अनिता के भाई राजू कुमार गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए यह आरोप लगाया है कि एसडीएम अशोक कुमार और उनके पिता दुर्योधन साव एसडीएम के छोटे भाई शिवनंदन कुमार, छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी ने जान लेने की नीयत से उनकी बहन अनीता पर तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। उसे गंभीर हालत में रांची स्थित देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की रात पीड़िता मौत हो गयी। वह 65 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी।

बता दें,घटना के दिन एसडीएम अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी को रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों ने शुक्रवार को बताया था कि अगले तीन दिनों तक उनकी स्थिति क्रिटिकल है। जिसके बाद जिसके बाद शनिवार सुबह उनके मौत की सूचना मिली। इस संबंध में हजारीबाग के सदर एसडीएम अशोक कुमार से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in