झारखंड: नव वर्ष पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, प्रशासन ने दिए कई सख्त निर्देश

104 स्थानों में एक मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
झारखंड: नव वर्ष पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, प्रशासन ने दिए कई सख्त निर्देश
Published on

रांची/जमशेदपुर: झारखंड में नववर्ष समारोह से पहले राजधानी रांची सहित राज्य भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नव वर्ष का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के बांधों, नदियों, जलाशयों, दशम जलप्रपात, जोन्हा जलप्रपात, हुंडरू जलप्रपात और पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों, पार्कों और चिड़ियाघरों में एकत्र होने की उम्मीद है।

104 स्थानों पर सुरक्षा कड़ी

रांची के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पारस राणा ने कहा, ‘‘नए साल के जश्न को देखते हुए शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी पुलिस थानों के प्रभारियों को होटल, रेस्तरां, पार्कों और विशेष रूप से बांधों और जलाशयों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। हमने कुल 104 स्थानों की पहचान की है और वहां एक मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बल तैनात किए हैं।’’ राणा ने कहा कि महिलाओं और युवतियों को परेशान करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

झारखंड: नव वर्ष पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, प्रशासन ने दिए कई सख्त निर्देश
झारखंड : रघुवर दास ने की PESA अधिनियम के नियमों को सार्वजनिक करने की मांग

नागरिकों से लापरवाही नहीं बरतने की अपील

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से नव वर्ष को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। धनबाद में पुलिस प्रशासन ने लापरवाही से और शराब पीकर वाहन चलाने, अवैध रूप से इकट्ठा होने और जुआ खेलने के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है।

धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे टॉपचांची झील, डीवीसी मैथन, भटिंडा जलप्रपात और बिरसा मुंडा पार्क के साथ-साथ प्रसिद्ध मंदिरों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि लोग शांतिपूर्वक तरीके से नववर्ष मना सकें।

झारखंड: नव वर्ष पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, प्रशासन ने दिए कई सख्त निर्देश
झारखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, आदिवासी समुदाय के विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in