झारखंड में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीं शुभकामनाएं
ईद-उल-अजहा
ईद-उल-अजहा-
Published on

रांची : झारखंड में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया और इस अवसर पर राज्य में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में उमड़ पड़े। पारंपरिक पोशाक और टोपी पहने हुए बच्चों सहित बड़ी संख्या में नमाजी ईद की नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ईद-उल-अजहा पर सभी को बहुत बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप सभी स्वस्थ, खुश और समृद्ध रहें।

रांची में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। त्योहार के मद्देनजर राज्य भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। रांची पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य की राजधानी में सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in