BJP समर्थित परिमल नाथवानी का राज्यसभा नामांकन रद्द करने की मांग

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर निर्दलीय उम्मीदवार को अतिरिक्त समय देकर पक्षपात का आरोप लगाया
झारखंड विधानसभा परिसर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
झारखंड विधानसभा परिसर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Published on

रांची : कांग्रेस की झारखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां राज्यसभा चुनाव में BJP समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग करते हुए धरना दिया।

पार्टी नेताओं ने नाथवानी के नामांकन पत्र में कथित विसंगतियों को लेकर झारखंड विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और बाद में धरने पर बैठ गए। उन्होंने नाथवानी पर अपने नामांकन पत्रों में गलत एवं अधूरी जानकारी देने का आरोप लगाया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा, हम BJP समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में कथित गंभीर विसंगतियों और अधूरी जानकारी के मामले में निष्पक्ष जांच तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

झारखंड विधानसभा परिसर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस ने झारखंड में प्रणव झा पर लगाया दांव, फुरकान अंसारी टिकट न मिलने से खफा

उनका कहना था, हमने उनके नामांकन पत्रों में कई तरह की विसंगतियां उठाई हैं। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग उन्हें इन विसंगतियों पर स्पष्टीकरण देने के लिए अतिरिक्त समय दे रहा है।

आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य नाथवानी ने सोमवार को झारखंड की दो राज्यसभा सीटों में से एक के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया था।

BJP के एक पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी ने उनके नामांकन को फिलहाल लंबित रखते हुए आपत्तियों के निस्तारण के लिए बुधवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया था। हालांकि, नाथवानी के एक करीबी सहयोगी ने दावा किया कि उनके नामांकन पत्र को लेकर उठाई गई आपत्तियों का समाधान कर दिया गया है।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून है, जबकि मतदान 18 जून को होगा। प्रदेश में दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए किसी उम्मीदवार को कम से कम 28 प्रथम वरीयता मत हासिल करने होंगे।

झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के 56 सदस्य हैं, जिनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 34, कांग्रेस के 16, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चार और भाकपा (माले) लिबरेशन के दो विधायक शामिल हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास 24 विधायक हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 21 तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), आजसू पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के एक-एक विधायक शामिल हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का भी एक विधायक है।

झारखंड विधानसभा परिसर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा चुनाव : JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने दाखिल किया नामांकन
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in