पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में झारखंड में विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन
विश्व हिंदू परिषद
विश्व हिंदू परिषद
Published on: 

रांची : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के विरोध में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया। राजधानी रांची में विहिप के सदस्यों ने कुछ सामाजिक-धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजभवन के निकट विरोध प्रदर्शन किया। बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

विहिप के नगर अध्यक्ष कैलाश केशरी ने कहा कि उन्होंने रांची के उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा है। उन्होंने दावा किया, पश्चिम बंगाल की समस्याओं का एकमात्र समाधान राष्ट्रपति शासन है। पिछले सप्ताह, मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, कई अन्य घायल हो गए और कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News