सीआईएसएफ ने कोयला चोरी के खिलाफ कार्रवाई तेज की, 5 ट्रक जब्त

पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है
अवैध कोयला डिप्पो
अवैध कोयला डिप्पो
Published on: 

लातेहार : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को कोयला चोरी की कोशिश नाकाम करते हुए पांच टिपर ट्रकों को जब्त किया, जिनमें करीब 250 टन कोयला लदा था।

सीआईएसएफ ने कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के क्षेत्रों में कोयला चोरी और हेराफेरी के खिलाफ अभियान तेज किया है। यह कार्रवाई पिछले महीने बोकारो में एक खदान के पास एक गांव के निकट से 207.17 टन कोयला और लातेहार जिले में सीसीएल की फुलबसिया साइडिंग के पास एक सुनसान जगह से करीब 250 टन कोयला जब्त किए जाने के बाद हुई है।

यह अभियान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की मगध और आम्रपाली इकाई में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की इकाई को इस साल 19 सितंबर को औपचारिक रूप से शामिल किया गया था।

सीआईएसएफ के उपमहानिरीक्षक सुमंत सिंह ने कहा, ओझा टांडी गांव के पास जंगल के इलाके में कोयला चोरी और अवैध रूप से कोयला डंप किए जाने की विश्वसनीय सूचना के आधार पर सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त टीम ने पांच अक्टूबर को तड़के समन्वित अभियान शुरू किया। करीब तीन बजे अभियान शुरू किया गया, जब सूचना मिली कि पांच ‘हाइवा टिपर ट्रक’ वहां मौजूद हैं। संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान वाहनों को रोक लिया।

उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ कर्मियों को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भाग गए। वाहनों में करीब 250 टन कोयला लदा मिला, जिसे बाद में जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए वाहनों और कोयले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बालूमाथ थाने को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।

अवैध कोयला डिप्पो
झारखंड के दो योग गुरुओं के शव आज वियतनाम से आएंगे
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in