झारखंड में बाबूलाल मरांडी चुने जा सकते हैं नेता प्रतिपक्ष !

झारखंड में बाबूलाल मरांडी  चुने जा सकते हैं नेता प्रतिपक्ष !
Published on

रांची : झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी विधानसभा मेंभाजपा के नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किये जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मरांडी का नाम चर्चा में सबसे आगे है। हालांकि रांची विधायक सीपी सिंह भी इस दौड़ में बने हुए हैं। बाबूलाल मरांडी के नाम की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इसके साथ ही विधानसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक और सचेतक कौन होगा यह भी साफ हो जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले पीएम मोदी के साथ बाबूलाल मरांडी की बैठक भी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद विधायक दल के नेता का चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त होगा पर्यवेक्षक ही रांची आकर नेता प्रतिपक्ष के नाम को अंतिम रुप देगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in