गैंगस्टर मयंक सिंह को आजरबैजान लेकर रांची पहुंची एटीएस, लगभग 50 मामलों में वांछित

झारखंड पुलिस के इतिहास में यह पहला सफल प्रत्यर्पण
गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची वापस लाया गया
गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची वापस लाया गया-
Published on

रांची : अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा गैंगस्टर मयंक सिंह को शनिवार सुबह रांची वापस लाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड एटीएस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषव कुमार झा के नेतृत्व में एटीएस के दल ने दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुसार औपचारिकताएं पूरी कीं और फिर सिंह उर्फ ​​सुनील मीणा को वापस लाने के लिए आजरबैजान का दौरा किया।

रांची हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद झा ने कहा, झारखंड पुलिस के इतिहास में यह पहला सफल प्रत्यर्पण है। हमें उम्मीद है कि विदेश में मौजूद बाकी अपराधियों को भी जल्द ही प्रत्यर्पण या निर्वासन के जरिए वापस लाया जाएगा।

उन्होंने कहा, यह एक बड़ी उपलब्धि है और इसका श्रेय हमारे पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री और राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग को जाता है। एसपी ने बताया कि सिंह झारखंड, राजस्थान और पंजाब समेत अन्य राज्यों में दर्ज 50 से अधिक मामलों में वांछित है।

पुलिस के अनुसार वह कुख्यात अमन साहू गिरोह का एक प्रमुख सदस्य बताया जा रहा है और राजस्थान में रहने वाले अन्य गैंगस्टरों के साथ संपर्क बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

झा ने कहा, वह अमन साहू और अन्य गैंगस्टरों से जुड़ा रहा है। हम उससे और पूछताछ करेंगे।सिंह को रामगढ़ की एक अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत मांगी जाएगी। सिंह को पिछले साल अक्टूबर में आजरबैजान के दातू में गिरफ्तार किया गया था।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in