हजारीबाग कांड पर अन्नपूर्णा देवी का आक्रोश, राज्य सरकार की उदासीनता पर उठाए सवाल

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

नयी दिल्ली/ रांची : झारखंड के हजारीबाग जिले में 12 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘हृदयविदारक’ बताया और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार करके उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की।

देवी ने कहा कि उन्होंने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की, संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

रविवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात के बाद देवी ने एक पोस्ट में कहा, 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ क्रूरता और हत्या अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और मानवता के लिए कलंक है। मंत्री ने कहा, दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाएं ना हों।

उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा, सबसे दुखद बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद न तो मुख्यमंत्री और न ही सरकार के किसी मंत्री ने पीड़िता के परिवार पर ध्यान दिया है।

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने रविवार को कहा कि हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या मामले की त्वरित जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

विशेष जांच दल (SIT) का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) परिवीक्षा अधिकारी शुभम भाऊसाहेब कर रहे हैं।

DGP ने कहा, मामले की गंभीरता को देखते हुए, SIT का गठन किया गया है और उसे एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट मुझे सौंपने का निर्देश दिया गया है। SIT अपनी जांच के दौरान सभी पहलुओं पर गौर करेगी। हम रांची की फॉरेंसिक विज्ञान लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट और मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

SIT के लिए एक सप्ताह के भीतर DGP को प्रगति रिपोर्ट और अब तक की गई कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in