पूर्वी सिंहभूम में गुरुवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल

झारखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान
बारिश
बारिश -
Published on: 

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के मद्देनजर गुरुवार को स्कूलों को बंद रखने को कहा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे सामान्य जनजीवन और छात्रों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पूर्वानुमान के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए कहा गया है ताकि पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा न आए।

पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों से जलभराव की खबरें आई हैं। मूसलाधार बारिश के कारण खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News