बोकारो स्टील प्लांट में हादसा : गर्म लोहे की भाप में झुलसे 5 मजदूर, अस्पताल में भर्ती

सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना
हादसा
हादसा
Published on: 

रांची : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना में कम से कम 5 कर्मचारी झुलस गए। घटना बोकारो इस्पात संयंत्र के ‘स्टील मेल्टिंग शॉप-2’ (एसएमएस-दो) में हुई जहां एक गर्म धातु का रिसाव हुआ।

अधिकारी ने को बताया, सामान्य प्रक्रिया के तहत रिसने वाले पदार्थ को ठंडा करने के लिए पानी का छिड़काव किया गया जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में भाप पैदा हुई। सभी 5 कर्मचारी भाप के संपर्क में आकर झुलस गए। उन्हें बोकारो के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षित हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि संयंत्र में कामकाज सुचारू रूप से जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News