जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में दुर्घटना, एक संविदा कर्मचारी की मौत

मामले की जा रही जांच
टाटा स्टील प्लांट में दुर्घटना
टाटा स्टील प्लांट में दुर्घटना
Published on

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में टाटा इस्पात संयंत्र में ड्यूटी के दौरान एक संविदा कर्मचारी की दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिजय कुमार पाणिग्रही के रूप में हुई है। वह कंस्ट्रक्शन के अंतर्गत कार्यरत था। यह घटना सोमवार रात करीब 8 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। कंपनी की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि भी की गयी है और एक बयान में कहा गया है, हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) जमशेदपुर में सोमवार शाम को एक घातक दुर्घटना हुई, जिसमें एक ‘वेंडर’ कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो गया।

इस दौरान कर्मचारी बिजय कुमार पाणिग्रही मैकेनिकल मेंटेनेंस में काम कर रहा था। पाणिग्रही को ‘टाटा मेन हॉस्पिटल’ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना उस समय हुई जब पाणिग्रही एचएसएम के फर्नेस क्षेत्र में रखरखाव के काम में लगे हुए थे। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in