गिरिडीह में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

स्थानीय लोगों ने इमारत से 4 लोगों को बचाया
गिरिडीह में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मां-बेटी की दर्दनाक मौत
Published on

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में तीन मंजिला एक इमारत में सोमवार तड़के आग लग जाने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मारवाड़ी मोहल्ला में स्थित इस इमारत में कपड़े की दुकान और आवासीय अपार्टमेंट हैं। तड़के करीब तीन बजे इमारत में आग का पता लगा।

पचम्बा थाने के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया, आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद हमने इमारत से 2 जले हुए शव बरामद किए। मृतक एक महिला और उसकी बेटी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद इमारत से चार लोगों को बचा लिया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग में करोड़ों रुपये के कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने के वास्तविक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि यह आग 'शॉर्ट सर्किट' के कारण लगी हो।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in