भाजपा नेता की हत्या के विरोध में रांची में 9 घंटे का बंद, समर्थकों का प्रदर्शन

रांची में अनिल महतो टाइगर की हत्या के बाद भाजपा का बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रांची में विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
रांची में विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता-
Published on

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा के एक नेता की हत्या के विरोध में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी और अन्य संगठनों के समर्थक गुरुवार को सड़कों पर उतर आए और राज्य की राजधानी में उनके द्वारा आहूत 9 घंटे का बंद शुरू हो गया।

भाजपा के रांची ग्रामीण जिला महासचिव अनिल महतो टाइगर की बुधवार को दिनदहाड़े रांची में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह पूर्व जिला परिषद सदस्य भी थे।

पार्टी के झंडे थामे कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही रांची के हरमू, धुर्वा और पिस्का मोड़ सहित विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन किया। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा, हमने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अनिल महतो टाइगर की हत्या के विरोध में शाम 5 बजे तक 9 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा, केंद्रीय सरना समिति और कुछ अन्य संगठनों ने भी बंद को समर्थन दिया है। बंद के मद्देनजर गुरुवार को शहर के अधिकतर स्कूल बंद रहे। सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या भी अन्य दिनों की तुलना में कम रही।

रांची प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद रखने की अपील की गयी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in