हजारीबाग में ज्वेलर्स पर फायरिंग और धमकी देने के आरोप में 9 अपराधी गिरफ्तार

हथियारबंद सदस्य हजारीबाग शहर में अपराध की साजिश रच रहे थे
गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
Published on

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में एक आपराधिक गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को कार्मेल स्कूल मोड़ और हजारीबाग बस स्टैंड के बीच विशेष जांच अभियान के दौरान 7 लोगों को पकड़ा गया, जबकि 2 अन्य को रांची के करमटोली इलाके से गिरफ्तार किया गया।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के हथियारबंद सदस्य हजारीबाग शहर के सेंट कोलंबस कॉलेज रोड इलाके में किसी अपराध की साजिश रच रहे थे। सूचना मिलने के बाद विशेष जांच दल का गठन किया गया, जिसने गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि 19 से 24 वर्ष की आयु के आरोपियों ने 22 जून को हजारीबाग में एक आभूषण की दुकान पर गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in